फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganguja Jai Hanuman on the streets of the city

शहर की सड़कों पर गूंजा जय हनुमान 

Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganguja Jai Hanuman on the streets of the city
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने धमधाम से निकाली बाला जी की पालकी   
विज्ञापन

लाला तेली बजरिया से शुरू हुई पालकी पूरे शहर में घूमी 
हनुमत धाम पर बाला जी भक्तों ने चढ़ाया प्रसाद 

 
लाला तेली बजरिया में बाला जी भक्तोें ने बाला जी की पालकी सजा कर उसकी शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली। शहर की सड़कों पर जय-जय हनुमान पूरे दिन गूंजता रहा। शोभायात्रा में चल रहीं झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान लोगों ने श्रद्धाभाव से जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। 

पालकी आयोजक गंगाराम यादव ने भगवान बालाजी की आरती, तिलक किया। भक्तों की रैली और सुंदर सजी झांकियों के साथ पालकी रवाना हुई। लाल इमली चौराहा, मशीनरी मार्केट, घंटाघर, चौक, खोया मंडी होती हुई चौक पहुंची। पालकी के हनुमत धाम पहुंचते ही भक्तों ने बाली जी की जय उद्घोष किया गया। पालकी में सजाई गईं सुंदर राम जानकी, राधा कृष्ण, हनुमान जी, शंकर, पार्वती आदि देवी देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकी में सबसे आगे बाला जी का ध्वज लेकर भक्त चल रहे थे। राह चलते लोगों ने भी पालकी को कंधा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पालकी पुराना जिला अस्पताल अंटा चौराहा होती हुई लाला तेली बजरिया स्थित बाला जी दरबार पर समाप्त हुई। इस दौरान जल व्यवस्था अमन, सत्यम आदि ने देखी। पालकी शोभा यात्रा के दौरान रवि यादव, संतोष, सत्यम, ज्ञान सिंह, शेखर, अंकित, लल्लन, आशीष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed