फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gangster action taken against 11 people, two arrested and sent to jail

Shahjahanpur News: 11 लोगों पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई, दो को गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल

Sun, 09 Nov 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gangster action taken against 11 people, two arrested and sent to jail
आरसी मिशन थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में दो गैंगस्टर - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमे में आठ तो दूसरे मुकदमे में तीन लोग नामजद किए गए हैं। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी अशरफ व वारिश उर्फ भूरा हैं।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले गिरोह के प्रयागराज जिले के थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के गांव भगदिवा निवासी ध्रुव द्विवेदी, कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के नई मुसियार निवासी राजेश कुमार पाल, सीतापुर जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव जल्लाबाद निवासी प्रीत कुमार सिंह उर्फ पीके, सर्वेश, कुलदीप उर्फ वीरू, वाराणसी जिले के थाना चौलापुर क्षेत्र के गांव महदा निवासी ब्रजनंदन कुमार उर्फ हैप्पी, औरैया जिले के थाना बिधुना क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी अनिल कुमार यादव व आंबेडकरनगर जिले के थाना अकबरपुर क्षेत्र के जुलहिया निवासी आकाश पांडेय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गैंगस्टर ध्रुव द्विवेदी पर आंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, महोबा, जालौन आदि में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर राजेश कुमार पाल पर शाहजहांपुर, सीतापुर, आजमगढ़, इटावा आदि जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं। प्रीत कुमार पर चार, ब्रजनंदन पर तीन, सर्वेश पर तीन, कुलदीप पर दो, अनिल कुमार पर छह, आकाश पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लूट व छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के मोहल्ला फत्तेहपुर रेती निवासी अशरफ, वारिश उर्फ भूरा व नई बस्ती रेती निवासी जुनैद पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसएसआई कैलाश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों गैंगस्टर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed