फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gangsara's drug dealer dies in suspicious condition, dead body found in car in Bareilly

Shahjahanpur News: गंगसरा के दवा व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत, बरेली में कार में मिला शव

Wed, 02 Oct 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 02 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Gangsara's drug dealer dies in suspicious condition, dead body found in car in Bareilly
पुवायां के गांव गंगसरा निवासी मयंक पांडे का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। गांव गंगसरा के दवा व्यापारी मयंक पांडे (45) का शव बरेली में कार में मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है।
विज्ञापन

मयंक पांडेय का गंगसरा में ही मेडिकल स्टोर है। इन दिनों उनकी दुकानों का पुर्ननिर्माण चल रहा है, जिस कारण वह लगभग एक महीने से बरेली स्थित अपने मकान में और बरेली में ही स्थित ससुराल में रहते थे। परिजनों के अनुसार, रविवार को वह कार से ससुराल आए थे। सोमवार रात वह कार से बरेली में ही कहीं गए थे। रात में किसी ने इज्जतनगर थाने को सूचना दी कि रोड किनारे खड़ी कार में चालक सीट पर कोई बेहोशी की हालत में बैठा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मयंक को कार से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मयंक के पास से मिले मोबाइल के माध्यम से उनकी पहचान कर परिजनों और ससुराल के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मयंक के भतीजे ग्राम प्रधान आशीष पांडे ने बताया कि पुलिस से जानकारी पाकर वह बरेली गए थे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मयंक की मौत से पत्नी संध्या पांडे, पुत्र घनिष्ठ, पुत्री और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इज्जतनगर के थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed