{"_id":"6328bc7a383b1460d81bbdcc","slug":"ganga-sutlej-express-divided-into-two-parts-panic-among-passengers-shahjahanpur-news-bly49811592","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सतलज एक्सप्रेस दो भागों में विभाजित हुई, यात्रियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सतलज एक्सप्रेस दो भागों में विभाजित हुई, यात्रियों में मची खलबली
सार
गंगा-सतलज एक्सप्रेस के इंजन और कोच के बीच की कपलिंग खुलने से ट्रेन दो भागों में बंट गई।पद्मावत एक्सप्रेस भी दो भागों में बंट चुकी इससे पहले 31 जुलाई को रोजा रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस दो भागों में बंट गई थी।स्टेशन पर ट्रेन की जांच कर आगे के लिए रवाना कर दी गई थी।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। गंगा-सतलज एक्सप्रेस के इंजन और कोच के बीच की कपलिंग खुलने से ट्रेन दो भागों में बंट गई। इंजन को आगे जाता देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन में सैकड़ों रेलयात्री सवार थे। बाद में लोको पायलट और गार्ड ने इंजन को कोच से जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया।
फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस सोमवार को बरेली से 50 मिनट देरी से 6:23 बजे चली। करीब सवा सात बजे मीरानपुर कटरा स्टेशन से आगे निकली थी तभी उसका इंजन अलग हो गया। इंजन करीब एक किमी आगे मलूकापुर गांव के पास जाकर रुका। इंजन आगे जाता देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। कोच रुकने लगे तो यात्री नीचे उतर आए। ट्रेन के इंजन की कपलिंग खुलने की वजह से उसके पीछे लगे सारे कोच अलग होने की जानकारी ट्रेन के गार्ड अशोक को हुई। उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी वॉकीटॉकी से लोको पायलट महमूद आलम को दी। इसके बाद लोको पायलट ने धीरे-धीरे कर इंजन को पीछे लाकर वापस डिब्बों से जोड़ा। इसमें 20 मिनट का समय लग गया। इसके बाद ट्रेन 7:45 बजे तिलहर रेलवे स्टेशन पहुंची। 8:10 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आई। शाहजहांपुर स्टेशन पर तकनीकी स्टाफ ने ट्रेन को चेक किया। इस बीच ट्रेन 12 मिनट स्टेशन पर रुकने के बाद हरदोई रवाना कर दी गई।
पद्मावत एक्सप्रेस भी दो भागों में बंट चुकी
इससे पहले 31 जुलाई को रोजा रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस दो भागों में बंट गई थी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि कपलिंग खुलने से ट्रेन से इंजन अलग हो गया था। कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्टेशन पर ट्रेन की जांच कर आगे के लिए रवाना कर दी गई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी
दो भागों में बंटने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आने पर चेक किया गया। कैरिज एंड वैगन विभाग के जेई आकाश कुमार ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड द्वारा मौके पर ही इंजन और कोचों को आपस में जोड़ दिया गया था। यहां जांच करने पर सिर्फ ऑपरेटिंग हैंडल नहीं मिला। हालांकि इससे ट्रेन के संचालन पर फर्क नहीं पड़ता है और न ही इसको कोई कमी माना जाता है। मामले की रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है।
एक घंटा 10 मिनट देरी से आई पंजाब मेल
गंगा सतलज एक्सप्रेस के दो भागों में बंटने की वजह से पंजाब मेल भी प्रभावित हो गई। पंजाब मेल के शाहजहांपुर आने का निर्धारित समय सुबह 7:29 बजे है, लेकिन सोमवार को 8:50 बजे शाहजहांपुर आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।