{"_id":"fba98cdf3e7fd81dd18ffa5ebdb31271","slug":"ganga-nwabpur-stolen-by-two-stores-nkb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबपुर गंगा में दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबपुर गंगा में दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात चोर गांव नवाबपुर गंगा में दो दुकानों में नकब लगाकर लगभग 50 हजार रुपए का माल उड़ा ले गए। इसकी सूचना मलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
गांव नवाबपुर निवासी दीपक कुमार का गांव के मेन रोड पर दीपक किराना स्टोर है। रविवार रात नकब लगाकर दुकान में घुसे चोर आठ सौ रुपए की नगदी, रिफाइंड, सरसों तेल, सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला आदि सामान ले गए। इसके बाद चोरों ने दीपक की दुकान के अंदर से ही पास की देशी शराब की दुकान में नकब लगा दिया। उसमें से शराब की तीन पेटी, 11 पौवे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सुबह दीपक दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी होने का पता चला। दीपक के बताने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया गांव नवाबपुर में किराना और शराब की दुकान में चोरी की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर दी गई तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन