फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga Expressway: Wire fencing will be installed within 5 km radius of the runway

गंगा एक्सप्रेसवे : हवाई पट्टी के पांच किमी दायरे में लगेगी तारों की बाड़

Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Wire fencing will be installed within 5 km radius of the runway
जलालाबाद में हवाई पट्टी के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व वायु सेना के अधिकारी। स्रोत: प्रशासन - फोटो : kathua news
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे की नवनिर्मित हवाई पट्टी के दोनों ओर पांच किमी के दायरे में तारों की बाड़ लगाई जाएगी। शुक्रवार को बरेली से आए वायु सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। माना जा रहा है कि हवाई पट्टी के परीक्षण के लिए विमानों को यहां जल्द उतारा जाएगा।
विज्ञापन

लगभग 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का चमरपुर कलां गांव से खंडहर गांव के बीच निर्माण किया गया है। इसमें चमरपुर कलां, चमरपुर खुर्द, चढोकर, खूंटा नगला, दियुरा व पीरू गांव का रकबा भी शामिल है। वायुसेना के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। एसडीएम दुर्गेश यादव को वायु सेना के अधिकारियों ने निर्माण कंपनी को विमान उतारने की टेस्टिंग से पहले पांच किमी एरिया में फेंसिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार, वायु सेना के अधिकारियों ने लैंडिंग के दौरान हवाई पट्टी को पूरी तरह समतल रखने के लिए कहा है। इस दौरान सीओ अमित चौरसिया के अलावा निर्माण कंपनी अडानी ग्रुप के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो से तीन मई के बीच विमान उतरने की संभावना
एसडीएम ने बताया कि वायु सेना आगामी दो से तीन मई के बीच एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर विमान की लैंडिंग कराने की तैयारी कर रही है। बताया कि लैंडिंग का कार्य रात और दिन दोनों समय में किया जाएगा। टेस्टिंग के अलग-अलग चरणों के तहत विमान को हवाई पट्टी से स्पर्श कराया जाएगा और उस पर दौड़ाया भी जाएगा। इस दौरान विमान में ईंधन स्तर आदि का कार्य भी जांचा जाएगा। इसको लेकर वायु सेना के अधिकारियों की टीम हवाई पट्टी पर 24 घंटे मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed