फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gandhi and Shastri statue before the congressman picket

बापू और शास्त्री प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों का धरना

Sun, 26 Jul 2015 10:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri statue before the congressman picket
किसानों की आत्म हत्याओं पर केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में जिला व शहर कांगे्रस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी भवन परिसर में बापू और शास्त्री जी की प्रतिमाओं के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से देश के किसानों से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि देश में यूपीए सरकार के दौरान किसान हित की अनेक योजनाएं लागू की गईं। बाढ़ और सूखा जैसी विपत्तियों के दौरान तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने किसानों के 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए और किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई, लेकिन केंद्र में सत्ता परिवर्तन होते ही मोदी सरकार ने अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों से तंग आकर आत्महत्या करनी शुरू की तो सरकार ने संवेदनशीलता से काम लेने के बजाय किसानों की मौतों का मजाक बनाना शुरू कर दिया। जिला महामंत्री मनोज त्रिपाठी ने कहा कि अन्नदाताओं के प्रति केंद्रीय कृषि मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान किसानों के प्रति सरकार कीर नीयत पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से किसाडनों से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि सरकार आत्महत्या करने वाले किसानों के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता की घोषणा करे। धरना-प्रदर्शन में डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्रा, अनूप वर्मा, विश्वदीप अवस्थी, रामप्रकाश दीक्षित, सुशील दीक्षित, शशिमोहन अग्रिहोत्री, अतित गुप्ता, आलोक प्रताप सिंह भोला, रवि कैथवार, शारदा थापा, रचना निगम, वंदना सक्सेना, ममता सिंह, अश्विनी द्विवेदी, रामरहीस पाल, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed