फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gadhiya Rangin PHC increased the prestige of the health department in other districts

Shahjahanpur News: गढि़या रंगीन पीएचसी ने दूसरे जिलों में बढ़ाया स्वास्थ्य विभाग का मान

Sat, 25 Jan 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gadhiya Rangin PHC increased the prestige of the health department in other districts
शाहजहांपुर। गढि़या रंगीन पीएचसी क्षेत्र में 70 प्रतिशत संस्थागत प्रसव होने के बाद सेंट्रल से आई टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने केस स्टडी बनाकर प्रदेश में उदाहरण के रूप में प्रस्ताव किया। केस स्टडी में बंडा की नभीची पीएचसी का जिक्र भी है। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग की सराहना की है।
विज्ञापन

गढि़या रंगीन क्षेत्र में पूर्व में अधिकतर प्रसव दाई के माध्यम से होते थे। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने यहां के प्रसव केंद्र को सक्रिय कराकर स्टाफ की नियुक्ति की। टूटी चहारदीवारी को सही कराया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से लोगों को घरों पर होने वाले प्रसव के नुकसान गिनाए, साथ ही संस्थागत प्रसव पर जोर दिया। प्रधानों का सहयोग भी लिया। सीएमओ के अनुसार, जून महीने में 70 प्रतिशत संस्थागत प्रसव होने पर सेंट्रल से आई टीम ने जानकारी लेकर प्रसव कराने वाली महिलाओं का साक्षात्कार लिया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि संस्था ने केस स्टडी के तौर पर लेते हुए गढि़या रंगीन और नभीची पीएचसी को उदाहरण के तौर पर दूसरे जिलों में प्रस्तुत किया है। वर्तमान में क्षेत्र में मात्र दस प्रतिशत ही घराें में प्रसव हो रहे हैं। उन्हें भी जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed