{"_id":"1ddb261c17cb0b8f6933c77fa675397c","slug":"fury-at-not-pre-matric-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर रोष
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति बजट होने के बावजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रों के खातों में धनराशि हस्तांतरित नहीं किये जाने की शिकायत अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन ने मुख्य विकास अधिकारी से की है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इजहार हसन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीडीओ पीपी त्रिपाठी सेे मिला और उनको अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की धनराशि (पांच करोड़) अल्पसंख्यक अधिकारी के नेशनल खाते में आये हुए लगभग दो माह बीत चुके हैं, साथ ही अल्पसंख्यक निदेशालय द्वारा छात्रों के सूची भी उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन अल्पसंख्यक अधिकारी की लापरवाही के चलते अभी तक छात्र/ छात्राओं के खातों धनराशि नहीं भेजी गई। इस संबंध में एक मांगपत्र भी दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में जहूर अहमद, इमरान खां, सरताज, हाजी रिजवान खां आदि शामिल रहे।