फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   funeral

सपा नेताओंं के आश्वासन के बाद की गई करन सिंह की अंत्येष्टि

Sun, 10 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
funeral
मुड़िया कुर्मियात में करन सिंह की पत्नी को सांत्वना देते सपा नेता - फोटो : POWAYAN
पुवायां। एमएलसी अमित यादव, सपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेता गांव मुड़िया कुर्मियात पहुंचे और घटना में कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन देने के बाद परिवार के लोगों ने करन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और पीएसी मौजूद रही। मालूम हो कि गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी करन सिंह छह अक्तूबर को बंडा के नानकपुरी में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में जाने की बात कह कर घर से निकले थे।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को करन सिंह का शव गांव बनिगवां में जिंद बाबा मढ़ियानाथ स्थान के पास पड़ा मिला था। करन सिंह के पुत्र सचिन कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनके पिता करन सिंह की गांव के ही प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान के भाई, शिवओम, विजय रमन और वर्मा जी से पुरानी रंजिश चल रही है। दस दिन पूर्व आरोपियों और उनके पिता के बीच घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर आरोपियों ने उनके पिता को जान से मार देने की धमकी दी थी। इसी के चलते आरोपियों ने उनके पिता का रास्ते से अपहरण कर लिया और जान से मार दिया। पुलिस ने बलवा, अपहरण, हत्या, सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिवार के लोग थाने में दलालों के द्वारा आरोपियों की पैरवी करने, आरोपियों की गिरफ्तारी करने, करन सिंह के रिश्तेदार वकील से शाहजहांपुर कोतवाली प्रभारी के अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सपा एमएलसी अमित यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कटरा के पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा के पुवायां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपेंद्र पाल, गोपाल अग्निहोत्री, सुखवीर सिंह चौहान, जगजीत सिंह टांडे, मुकेश यादव, सर्वेश मिश्रा, छत्रपाल यादव आदि करन सिंह के घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। सपा नेताओं ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोपहर एक बजे करन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। सपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

शनिवार को करन सिंह की अंत्येष्टि हो गई है। परिवार के लोगों से बात हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed