{"_id":"5f591bd48ebc3e3a23294d5f","slug":"fsda-shahjahanpur-news-bly419244872","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने देशी घी, पनीर और दूध के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने देशी घी, पनीर और दूध के नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिलावटखोरी को लेकर पिछले कई दिनों से अमर उजाला में प्रमुखता से खबरें छप रही हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने दूध और दुग्ध निर्मित उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन दल ने अभियान शुरू कर दिया। एफएसडीए की टीमों ने शहर के अलग-अलग कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान ब्रांडेड देशी घी, दूध पनीर के सैंपल लिए गए।
एफएसडीए के अधिकारियों के अनुसार दूध का उत्पादन सीमित है। मगर दूध की खपत बढ़ती जा रही है। इससे साफ है कि मांग पूरी करने के लिए दूध के कारोबारी उसमें कुछ मिलावट कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दूध और उससे बने अन्य पदार्थों के नमूने लेने का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा और इंद्र कुमार की टीमों ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारा।
अभिहीत अधिकारी (एफएसडीए) विजय कुमार वर्मा ने बताया कि हनुमत धाम स्थित विकास डेयरी से लखीमपुर खीरी की एक कंपनी से निर्मित जीवन आनंद ब्रांड देशी घी का नमूना लिया गया। दूसरी टीम ने मोहल्ला कटियाटोला में मेसर्स बांके बिहारी सेल्स से आनंदा ब्रांड के दूध पैकेट का नमूना लिया। इसी तरह हनुमत धाम पर मिठाई का ठेला लगाने वाले मनीष कुमार से पनीर और सुभाषनगर में दूधिया वसीम खां के दूध का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को बरेली मोड़ पर फुटकर दूध विक्रेताओं से दूध के दो नमूने लिए गए। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सभी नमूने सील कर दिए गए हैं, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।