{"_id":"6ae64758d2a03fc6710f9fee","slug":"fruit-vendor-injured-in-assault-dies-uproar-ensues-over-failure-to-arrest-the-accused-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188881-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मारपीट में घायल फल विक्रेता की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मारपीट में घायल फल विक्रेता की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा
विज्ञापन
उवैश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : ARchive
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के बाडूजई प्रथम निवासी फल विक्रेता उवैश (25) की शुक्रवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 29 अक्तूबर की शाम जगह को लेकर हुए विवाद के बाद तीन लोगों ने उवैश और उसके पिता पर हमला किया था। उवैश के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने शव गृह के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।
मृतक के पिता वसीउल्ला ने बताया कि वह 29 अक्तूबर की शाम बेटे के साथ रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास ठेला बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लाला तेली बजरिया निवासी गुड्डू ने अपने बेटे मुकीम और बाबू के साथ उन्हें घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने धारदार हथियारों से हमला किया। मुकीम व बाबू ने उवैश को लोहे की रॉड से पीटा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। मां कमरजहां ने कहा कि बीमार पति और छोटी बेटियों के परिवार का सहारा उवैश ही था। बहनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग भी की।
विज्ञापन
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तरमीम की जाएंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

उवैश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : ARchive