फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Friend shot dead accused absconded in shahjahanpur

Shahjahanpur News: गोली मारकर दोस्त की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 07 Mar 2025 08:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 08:24 AM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के काजरबोझी में बृहस्पतिवार शाम हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Friend shot dead accused absconded in shahjahanpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रंजिश के चलते जलालाबाद के गांव काजरबोझी निवासी आसाराम कश्यप (55 वर्ष) की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन


मेहनत मजदूरी करने वाले आसाराम की गांव के सुमेर पंडित से रंजिश चलती थी। काफी दिन विवाद चलने के बाद कुछ समय पहले दोनों ने अपने गिले शिकवे दूर कर दोस्ती कर ली थी। परिजन के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को आसाराम को सुमेर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन


गर्दन में लगी गोली 
टॉपर गांव जाने वाले मार्ग पर आसाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसकी गर्दन में लगी है। रात करीब नौ बजे पुलिस को सड़क पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी प्रदीप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ अमित चौरसिया ने भी पड़ताल की। इसके बाद शव की पहचान कराई। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि सुमेर ने गोली मारकर हत्या की है। दोनों साथ में रहते थे। सूचना पर एसपी देहात मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed