{"_id":"684f15ecfa94812bd3027ef7","slug":"friend-had-held-his-hand-nephew-had-stabbed-him-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-146053-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्त ने पकड़े थे हाथ... भतीजे ने घोंपा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्त ने पकड़े थे हाथ... भतीजे ने घोंपा था चाकू
विज्ञापन
अल्हागंज में पुलिस की गिरफ्त में कल्याण सिंह की हत्या के आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिडरिया में कल्याण सिंह उर्फ कल्लू की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे जयवीर को ग्राम ठिंगरी से कुंवरपुर बांक जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी विजेंद्र को ग्रामीणों ने उसी दिन मौके से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाचा के लाठी मार देने पर उन लोगाें ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
आरोपी जयवीर उर्फ बरेली बाबू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 13 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे साथी विजेंद्र उर्फ नन्हे लल्ला के साथ दरवाजे पर बैठा हुआ था। नशा भी किया था। इस बीच कल्याण सिंह उर्फ कल्लू ने गालियां दीं। इसके बाद उन्होंने लाठी चला दी। तब साथी के साथ कल्याण को पकड़कर अपने दरवाजे पर खींचकर ले गए।
साथी विजेंद्र ने कल्याण सिंह को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद उसने उनके सीने पर चाकू मार दिया। चाकू लगने से कल्याण सिंह की मौत हो गई। डर की वजह से हड़बड़ी में चाकू नाले में फेंककर भाग गए थे। वहीं, दूसरे आरोपी विजेंद्र ने बताया कि जब कल्याण सिंह ने जयवीर पर लाठी चलाई, तब कल्याण सिंह को पीछे से पकड़ लिया। जयवीर ने उनके सीने में चाकू मार दिया। अल्हागंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।