{"_id":"6106ec758ebc3e84386a0cb0","slug":"freindship-day-shahjahanpur-news-bly4550588135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों को रिस्टबैंड बांधकर फ्रैंडशिप डे मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों को रिस्टबैंड बांधकर फ्रैंडशिप डे मनाया
विज्ञापन
फ्रैंडशिप डे पर एक-दूसरे को रिस्टबैंड बांधतीं प्रज्ञा और निष्ठा। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फ्रैंडशिप डे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकतर युवा घरों से निकलकर बाजार, पार्क और होटलों में मौजमस्ती करने पहुंचे। इसके बाद एक-दूसरे को रिस्टबैंड, गिफ्ट आदि देकर दोस्ती के धागे को मजबूत किया।
एक-दूसरे को हैप्पी फ्रैंडशिप डे कहने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी बधाई दी।
अगस्त के पहले रविवार को फ्रैंडशिप डे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसका असर बाजारों और पार्कों में मौज मस्ती करते युवाओं में देखा जा सकता है। गुनगुन, ईशा और आशी ने बताया कि अपने दोस्तों को रिस्टबैंड बांधकर फ्रैंडशिप डे मनाया। इसी तरह बड़ों ने भी फ्रैंडशिप डे उल्लास से मनाया। फ्रेंडशिप डे का कार्ड, गिफ्ट देकर दोस्ती को मजबूत किया।
वहीं कॉलेज बंद होने के कारण शहर के शहीद उद्यान में युवाओं ने फ्रेंडशिप डे पर खूब मौजमस्ती की। आशीष, सुशील, देवांश, मानव कहते हैं कि हमारी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।
विज्ञापन
----
व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी दी बधाई
इंटरनेट ने दोस्तों की बीच की दूरियों को कम कर दिया है। व्हाट्सएप और फेसबुक पर पूरे दिन फ्रेंडशिप डे पर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। एक दिन पहले से ही बधाई का संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रविवार को पूरे दिन चलता रहा। संवाद