फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud of Rs 5.60 lakh, report filed

Shahjahanpur News: 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Sep 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.60 lakh, report filed
शाहजहांपुर। पुवायां के गांव मजीदपुर निवासी विवेक श्रीवास्तव ने साइबर थाने में 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक की पुवायां शाखा में है। उनके फोन नंबर पर 3,99,000 रुपये व 1,60,000 रुपये की निकासी का मेसेज आया। रुपये जिस खाते से निकाले गए वह सविता निवासी कंचन विहार विलेज लाम्ती जिला जबलपुर मध्य प्रदेश का है।
वह खाताधारक को नहीं जानता है और न उसका किसी प्रकार का कोई संबंध है। उसके फोन को हैक करके किसी साइबर अपराधी ने धोखाधड़ी की है। जानकारी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर काॅल कर दोनों खातों को होल्ड करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक जाकर विवरण प्राप्त किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल सर्वेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंचायत मंच के प्रदेश सचिव का फोन हैक कर निकाले रुपये

शाहजहांपुर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम-एसपी से मुलाकात की। उन्हें बताया कि पंचायत मंच के प्रदेश सचिव शिवनंदन सागर के बैंक ऑफ बड़ौदा के सेविंग अकाउंट से 23 अगस्त से एक सितंबर तक मोबाइल हैक कर दो लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए गए।

इस बीच कोई मेसेज नहीं प्राप्त हुआ। एक सितंबर को पिछले मेसेज प्राप्त हुए। तब जानकारी हुई। इसके बाद साइबर व थाना सदर बाजार को सूचना दी। घटना के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं हुई।
ज्ञापन देने वालों में राजीव पटेल, धर्मवीर वर्मा, अनुज कुमार, अवधेश कुमार, अयोध्या प्रसाद मौर्या आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed