{"_id":"684f1582912f1e0e40006984","slug":"fraud-in-puwaiyan-thug-caught-in-sehramau-south-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146035-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में ठगी, सेहरामऊ दक्षिणी में पकड़ा गया ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में ठगी, सेहरामऊ दक्षिणी में पकड़ा गया ठग
विज्ञापन
पुवायां। सरिया, सीमेंट सस्ते में दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने पकड़ा है।
निगोही के गांव पिपरिया खुशहाली निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे सस्ते में सरिया, सीमेंट आदि दिलाने की बात कही थी। आरोपी को वह जानता नहीं है। पांच जून को आरोपी ने उसे पुवायां में मोहम्मदी मोड़ पर बुलाया था। आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये ले लिए और मौके पर ही रुके रहने की बात कहते हुए चला गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी आरोपी वापस नहीं आया।
आरोपी के मोबाइल पर कॉल की तो स्विच ऑफ बताने लगा। अब पता चला है कि आरोपियों को सेहरामऊ दक्षिणी की पुलिस ने पकड़ा है। उसने फोटो देखकर पहचान लिया है। आरोपी इससे पूर्व पीलीभीत के थाना दिउरिया के गांव भगवतियापुर के चांदबाबू से भी सस्ते में सरिया, सीमेंट, ईंट दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि संदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदीप जिस आरोपी को पहचानने की बात कह रहा है, उससे भी पूछताछ की जाएगी।