{"_id":"5f99bdf28ebc3e9b99244a5d","slug":"fragrances-harassing-two-sisters-by-creating-fake-id-on-facebook-shahjahanpur-news-bly425023047","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर दो बहनों को परेशान कर रहे शोहदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर दो बहनों को परेशान कर रहे शोहदे
विज्ञापन
पुवायां। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर शोहदों दो बहनों को कई दिनों बदनाम कर रहे थे। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते थे। कुछ दिन पहले आरोपी घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। बंडा थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। इस पर युवती ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर बंडा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
बंडा इलाके की युवती ने एसपी को बताया कि उनके गांव के अजय, शैलेंद्र, सुधीर और ध्रुव ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें और उनकी बहन को बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक कमेंट, पोस्ट कर रहे हैं। इस पर उन्होंने अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने शोहदों से मिलकर पोस्ट और कमेंट न करने की गुजारिश की तो 17 अक्तूबर को उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उसकी दिन शाम को घर में अकेला पाकर आरोपी उनके घर घुस आए और उनके और बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के आने पर बंडा थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके कारण दोनों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। एसपी के निर्देश पर बंडा पुलिस ने दोनों बहनों की ओर से संयुक्त रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।