फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four women including the former head died due to fire in the cylinder cooking food in the pavilion

खाना बनाते वक्त सिलिंडर में आग लगी, पूर्व प्रधान समेत चार महिलाओं की मौत

Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four women including the former head died due to fire in the cylinder cooking food in the pavilion
मंडप में खाना बनाते सिलिंडर में आग से पूर्व प्रधान समेत चार महिलाओं की मौत
विज्ञापन

- शाहजहांपुर : प्रधान के परिवार में हुआ हादसा, तीन लोग झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में मंडप कार्यक्रम में खाना बनाते सिलिंडर में आग लग गई। इससे गांव की पूर्व प्रधान मुन्नी देवी (65), गंगा देवी (70) नीलम (35) और वंदना (22) की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में तीन और लोग भी झुलसे हैं। इनका इलाज बरेली व बदायूं के अस्पतालों में चल रहा है।

गांव के प्रधान ओमवीर के भाई रामनिवास यादव की बेटी प्रियंका की बरात रविवार को कलान के जैथरा गांव से आनी थी। घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को मंडप का कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी। शाम चार बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थीं। जैसे ही गैस जलाई गई, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आसपास की महिलाएं सिलिंडर से निकली लपटों से घिर गईं। बुरी तरह से झुलसकर प्रियंका की दादी, नानी और दो ममेरी बहनों की मौत हो गई। वहीं, मनोरमा, आलोक और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed