फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four wheelers will be able to run only after passing the load test

Shahjahanpur News: लोड टेस्ट में पास होने पर ही चल सकेंगे चार पहिया वाहन

Sun, 09 Jul 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four wheelers will be able to run only after passing the load test
आंदोलनकारियों को जूस पिलाते एसडीएम दशरथ कुमार
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल चार पहिया वाहनों के लिए खोले जाने से पहले लोड टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट में पास होने पर ही पुल को खोला जाएगा। एसडीएम के इस आश्वासन पर लोगाें ने अनशन खत्म कर दिया। एसडीएम ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन


पैंटून पुल हटने के बाद आवागमन को लेकर हो रही दिक्कत के मद्देनजर कोलाघाट के पक्के पुल से चारपहिया वाहनों को निकालने की मांग की जा रही थी। इसके मद्देनजर लोग पुल के पास पांच जुलाई से धरना दे रहे थे। छह जुलाई से उन्होंने अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कई कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में शामिल होकर मांग का समर्थन किया। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता समर्थकों के साथ आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने पहुंच गए। बाद में एसडीएम कलान दशरथ कुमार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत हुई। एसडीएम ने सेतु निगम के अफसरों का पत्र दिखाते हुए कहा कि एक माह में कोलाघाट पुल का लोड टेस्ट कराने के लिए मुख्यालय पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि लोड टेस्ट में पुल पास होने पर ही उसे चार पहिया वाहनों के निकलने के लिए खोला जाएगा। एसडीएम के इस आश्वासन पर अनशनकारियों ने सहमति व्यक्त करते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। एसडीएम ने भूख हड़ताल कर रहे जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर, ओमपाल सिंह कुशवाहा, रामवीर सिंह सोमवंशी, रामदास राठौर, धर्मेंद्र यादव, कमलेश यादव, अक्षय सिंह परमार, अधिवक्ता अनिल यादव, भाकियू नेता उदयवीर सिंह यादव, आप नेता तारा यादव, चौधरी विनोद यादव सहित सभी आंदोलनकरियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed