फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four including woman arrested with opium in Shahjahanpur

Shahjahanpur: झारखंड से पॉलिथीन में छिपाकर लाए चार किलो अफीम, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

शाहजहांपुर में आए दिन अफीम तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। कांट पुलिस ने सोमवार को महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर झारखंड से अफीम लेकर आए थे। 

विज्ञापन
Four including woman arrested with opium in Shahjahanpur
कांट थाना पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट में झारखंड से अफीम की खेप लेकर आई महिला और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार किलो अफीम और साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए हैं। अफीम की बिक्री क्षेत्र में फुटकर तरीके से की जाती थी।

विज्ञापन


रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर पुलिया के पास गश्त की। इस बीच एक कार से महिला और उसके साथी उतरे। दूसरी ओर जलालाबाद की तरफ से बाइक से दो युवक आए। चारों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान झारखंड के जिला लातेहार के थाना मनिका के नामूदाग निवासी मोहम्मद अबरार और इसी राज्य व जिले के बरवाडी निवासी रुकसाना खातून, जलालाबाद के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी ओमप्रकाश और अंकित वर्मा बताई है। 

विज्ञापन

पॉलिथीन में छिपाकर लाए थे अफीम 
झारखंड के तस्कर पॉलिथीन में छिपाकर अफीम लाए थे, जबकि जलालाबाद के युवकों के पास से नकदी मिली है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि अबरार और रुकसाना बिहार से अफीम लाकर ओमप्रकाश और अंकित को बेचने के लिए आए थे।

500 रुपये के नोटों के नौ बंडल बरामद
पुलिस ने ओमप्रकाश वर्मा की तलाशी ली तो उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के नोटों के नौ बंडल यानी साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। ओमप्रकाश ने बताया कि अफीम का भाव एक लाख रुपये किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed