फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four convicts including father and sons sentenced to life imprisonment for shooting and killing a businessman

Shahjahanpur News: व्यापारी की गोली मारकर हत्या में पिता-पुत्रों समेत चार दोषियों को उम्रकैद

Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four convicts including father and sons sentenced to life imprisonment for shooting and killing a businessman
शाहजहांपुर। दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या के दोषी पिता और दो पुत्रों समेत चार दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी की पत्रावली पर अलग से सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बंडा थाना क्षेत्र के गांव चिंतरपुर नवदिया के वेदप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका जमीन की वजह से ब्लॉक रोड के रहने वाले जगदीश सिंह से विवाद चल रहा है। जगदीश के पिता दिलीप ने उनके परिवार से जमीन खरीदी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

30 जुलाई 2006 को सुबह दस बजे वेदप्रकाश के भाई अजय प्रकाश और श्याम बाबू बाइक से अपनी पेस्टीसाइड की दुकान पर बंडा जा रहे थे। पुवायां-बंडा मार्ग पर खड़े कृपाल सिंह, अनंगपाल सिंह, जगदीश सिंह, जगदीश के बेटे सोनू और अवनीश ने उनकी बाइक रुकवा ली। गाली-गलौज करते हुए कहा कि अजय प्रकाश बड़ा नेता बनता है। इन लोगों को मार दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लोगों ने लाइसेंसी बंदूकों और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अजय प्रकाश की मौत हो गई। श्यामबाबू भागता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को बताया। वारदात थाने से थोड़ी दूरी पर अंजाम दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचक ने कृपाल सिंह का नाम निकालकर आरोपपत्र अदालत भेजा।

अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने जगदीश, सोनू, अवनीश और अनंगपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने कृपाल सिंह की पत्रावली पृथक की है। इस पर बाद में सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed