फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four brothers named in the case of beating and injuring a father and son

Shahjahanpur News: पिता-पुत्र को पीटकर घायल करने में चार भाई नामजद

Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four brothers named in the case of beating and injuring a father and son
जलालाबाद। गुलड़िया गांव में सुरेंद्र पाल और छत्रपाल को पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस चार भाइयों के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत दो मई को आई आंधी के दौरान उनके घर की टिन उड़कर पड़ोसी दौलतराम की छत पर जा गिरी। आंधी थमने के बाद जब वह टिन लेने गए तो दौलतराम और उनके भाई अहिबरन, पंचम लाल और नंद लाल ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया।

इस दौरान उनके पिता छत्रपाल उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed