{"_id":"618ad6d32d88c721a20c42bc","slug":"foundation-stone-of-projects-shahjahanpur-news-bly465613021","type":"story","status":"publish","title_hn":"495 करोड़ की 232 परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
495 करोड़ की 232 परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को जीआईसी मैदान पर आयोजित सभा में विभिन्न परियोजनाओं लोकार्पण । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जलालाबाद में 21.98 करोड़ रुपये लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण और 247.50 करोड़ रुपये से प्रस्तावित 95 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। बाद में खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर 81.01 करोड़ रुपये लागत वाली 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 144.53 करोड़ की 54 प्रस्तावित परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
लोकार्पित परियोजनाओं में जिला मुख्यालय पर 2.40 करोड़ रुपये से नवनिर्मित जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब भवन, 2.37 करोड़ से निर्मित वीवी पैट गोदाम, 2.40 करोड़ रुपये की लागत से ददरौल, मिर्जापुर व भावलखेड़ा ब्लाक में बनाए गए बहुउद्देश्यीय बीज गोदाम, धन्यौरा (तिलहर) में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वृहद गौ संरक्षण केंद्र, 2.97 करोड़ रुपये की लागत से शहर में स्थापित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने दोनों स्थानों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की 3.89 करोड़ रुपये लागत की दो, सिंचाई एवं जल संसाधन की 5.13 करोड़ रुपये लागत की 19, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 4.22 करोड़ रुपये लागत की एक, पीडब्ल्यूडी की 2.60 करोड़ रुपये लागत की दो, नगर विकास की 8.88 करोड़ रुपये लागत वाली दस, 8.17 करोड़ रुपये लागत की उच्च शिक्षा की एक, 14.23 करोड़ रुपये लागत वाली माध्यमिक शिक्षा की दो, 21.40 करोड़ रुपये की पीडब्ल्यूडी की पांच, 5.66 करोड़ रुपये की परिवहन विभाग की एक, 5.67 करोड़ रुपये लागत की सिंचाई एवं जल संसाधन की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। संवाद