फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forming a gang, contract workers started stealing electricity wires, two arrested

Shahjahanpur News: गिरोह बनाकर बिजली तार चोरी करने लगा संविदा कर्मी, दो किए गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Forming a gang, contract workers started stealing electricity wires, two arrested
शाहजहांपुर में रोजा पुलिस की गिरफ्त में तार चाेरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। पैना ट्रांसमिशन से चकभिटारा जाने वाली बंद पड़ी 33 केवी लाइन के बिजली तार चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बरामद कर लिए। इनमें एक युवक पूर्व में विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत था।
विज्ञापन


पुवायां रोड स्थित पैना ट्रांसमिशन से चकभिटारा में बने पॉवर ग्रिड को बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी लाइन को करीब दो साल पहले बनाया गया था। फाॅल्ट आने के बाद लाइन बंद हो गई और ग्रिड को उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस बीच चोरों की नजर लाइन पर पड़ी। वे तार को काटकर ले गए।
विज्ञापन


इधर, पुवायां से तबादला होकर अटसलिया का चार्ज संभालने आए अवर अभियंता संजीव शर्मा ने दस सितंबर को तार चोरी की रिपोर्ट रोजा थाने में दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजीव सिंह की निगरानी में विवेचक ने घटना की जांच शुरू की। खुटार में तार चोरी की घटना का खुलासा होने पर विवेचक ने लाइनमैन के साथ जाकर पड़ताल की, लेकिन ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सल्लिया मोड़ के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के ग्राम मऊ बासक निवासी सत्यपाल और शेर पाल को गिरफ्तार किया। उनके पास से अवैध असलहे, कटर, खंभे पर चढ़ने वाली प्लास्टिक की चप्पल व रस्सा बरामद किया। चोरी की घटना में तीसरे आरोपी धनपाल का नाम प्रकाश में आया। उसकी तलाश की जा रही है।


--------

तार के छोटे-छोटे बंडल बनाकर बेच देते थे आरोपी

- पूछताछ में सत्यपाल ने बताया कि वह पूर्व में विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। 33 केवी की बंद लाइनों के बारे में उसे जानकारी रहती थी। तार को चोरी करने के बाद छोटे बंडल बनाकर फेरी लगाने वालों को बेच देता था। पैना से चकभिटारा जाने वाली लाइन को काटकर बेचा था। उसके पास मात्र दो क्विंटल बिजली का तार शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed