फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former General Secretary of Tehsil Bar Association dies in road accident

Shahjahanpur News: तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री की सड़क हादसे में मौत

Thu, 03 Oct 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Former General Secretary of Tehsil Bar Association dies in road accident
खुटार के परितोष दी​क्षित का  फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। खुटार के मोहल्ला पटवा वार्ड निवासी और पुवायां तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री परितोष दीक्षित (45) बुधवार शाम पुवायां के गांव गंगसरा के पास कार और बाइक की टक्कर में गंभीर घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परितोष दीक्षित बुधवार को किसी काम से बाइक से पुवायां आए थे। वापस घर जाते समय खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव गंगसरा के पास कार और बाइक टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परितोष को पुवायां सीएचसी लाया गया। सीएचसी से डॉक्टर ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परितोष की मौत की जानकारी पाकर परिजन भी रोते-बिलखते सीएचसी और बाद में शाहजहांपुर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार और बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार चालक इंडसइंड बैंक चंपावत में शाखा प्रबंधक रोजा के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी अनूप कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है। अनूप कुमार किसी काम से खुटार गए थे और वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परितोष दीक्षित की मौत की जानकारी पाकर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पाठक, महामंत्री गौरव शुक्ला, विजय वर्मा, केएन अवस्थी, प्रभाकर मिश्रा, आनंद त्रिवेदी, अनुराग गुप्ता, प्रदीप अवस्थी, अग्निवेश शुक्ला, सुनीत त्रिवेदी, विजय मिश्रा, गौरव त्रिवेदी, प्रवीण गुप्ता, और खुटार के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला सहित तमाम लोग पुवायां सीएचसी पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी।

खुटार के परितोष दीक्षित का  फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार के परितोष दीक्षित का  फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed