फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former District Panchayat President Archana Verma got security

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को मिली सुरक्षा

Sat, 23 Jul 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat President Archana Verma got security
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले को 24 घंटे के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों को लगाया है। सुरक्षा के नाम पर पूर्व मंत्री की कोठी के बाहर दो सिपाही तैनात किए हैं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था से अर्चना वर्मा संतुष्ट नहीं दिखीं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के पास बुधवार से बृहस्पतिवार तक कई बार फोन कर रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने दस लाख रुपये नहीं देने पर उनके पति सपा से ददरौल विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश वर्मा व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उन्होंने चुनाव में लाखों रुपये खर्च किए हैं, दस लाख रुपये उन्हें भी दे सकती हैं। फोन करने वाले ने अपना नाम नीरज भवाना बताया है।
विज्ञापन

कोई बड़ा गैंगस्टर होने की आशंका व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री का परिवार दहशत में है। सदर पुलिस ने अर्चना वर्मा की तहरीर पर शाम को अज्ञात नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना सदर बाजार पुलिस को रंगदारी मांगने वाले की तलाश में जुटाया गया है। टीमें लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से देर शाम को दो सिपाही पूर्व मंत्री के आवास पर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े गैंग ने दी धमकी, पुलिस पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे रही
धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर नीरज भवाना को सर्च करने पर बड़ा गैंगस्टर होना बताया गया। उसके बाद भी सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दो सिपाही तैनात किए गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की है कि उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।

पूर्व मंत्री की पुत्रवधू को फोन पर धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सर्विलांस यूनिट समेत कई टीमें केस पर काम कर रही हैं। जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियात के तौर पर अर्चना वर्मा के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। -एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed