फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest workers accused of breaking into a house and misbehaving with women and vandalising it

Shahjahanpur News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

Sun, 14 Sep 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest workers accused of breaking into a house and misbehaving with women and vandalising it
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद हाईवे पर शनिवार की दोपहर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर सवार फतेहगंज पूर्वी (बरेली) के मोहल्ला सराय खास निवासी चौधरी सलामतउल्लाह का पुत्र अजमेरी (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दोपहर करीब दो बजे घरवाले चिंताजनक हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां इलाज शुरू होने से पहले उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. फैजान खां ने अजमेरी की मौत से पहले हादसे की सूचना पुलिस को दी, लेकिन सीएचसी पर पुलिस काफी देर से पहुंची। तब तक परिजन पंचनामा कराए बगैर शव लेकर घर जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि दरोगा मानव सागर को शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार हादसे के वक्त मृतक अजमेरी हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन डॉक्टर के अनुसार उसके शरीर में गंभीर चोटें पाई गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed