फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest department team raided the city of

वन विभाग की टीम ने नगर में की छापेमारी

Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने के बाद वनकर्मी अब खुद को पाक साफ साबित करने के लिए नगर में छापेमारी कर रहे हैं। रविवार को कई जगह छापे मारे गए लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग सका। रविवार सुबह एक गाड़ी में खुटार रेंज के बनकटा जंगल से चोरी से काटी गई कोरों की लकड़ी भरकर ले जाई जा रही थी। गांव बुझिया में लकड़ी भरा वाहन एक दीवार से टकरा गया तो चालक और लकड़ी तस्कर मौके से भाग निकले। चर्चा रही कि लकड़ी कटवाने में कुछ वनकर्मियों का ही हाथ था, सो वाहन फंसने की जानकारी मिलते ही वनकर्मी मौके पर जा पहुंचे और वाहन को लकड़ी सहित खुटार रेंज के मुख्यालय मैलानी ले गए। अधिकारी अवैध कटान के बड़े मामले में कार्रवाई न कर दें, इस डर से मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया गया और टाटा 407 में ऊपर तक भरी बेशकीमती लकड़ी की कीमत मात्र 60 हजार ही आंकी गई। इसके बाद वनकर्मियों ने नगर में पांच स्थानों पर छापेमारी की। बड़ा सवाल था कि लकड़ी भरा वाहन गांव बुझिया में पकड़ा गया तो खुटार में छापामारी से क्या साबित किया जा रहा है? छापे में कहीं से कुछ भी बरामद नहीं हो सका और लोगों की वनकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। बताते चलें कि खुटार रेंज की खुटार वीट में चन चौकी नगर के मोहल्ला रायटोला में बनी है, लेकिन रायटोला मोहल्ले के लोग ही जंगल से सबसे ज्यादा कटान कर रहे हैं। कोरों, सागौन की बेशकीमती लकड़ी यहां ईधन के रूप में खुलेआम बेची जाती है। फारेस्टर कामता प्रसाद वर्मा ने बताया कि लकड़ी भरा वाहन पकड़े जाने के बाद लकड़ी तस्करों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लकड़ी तस्करी में कौन लोग लिप्त हैं, इसकी जानकारी फारेस्टर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed