फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Food during marriage, groom gave water to drink

Shahjahanpur News: जूठन के बीच खाना, दूल्हे ने पिलाया पानी

Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Food during marriage, groom gave water to drink
सीन दो : जूठी पत्तलों के पास जमीन में बैठकर खाना खाते वर-वधू के परिजन। संवाद
पुवायां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बुधवार को मंत्रियों के जाते ही अव्यवस्था फैल गई। वर और वधू पक्ष के लोगों ने जूठन के बीच जमीन पर बैठकर खाना खाया। एक दूल्हे ने तो खुद ही वाटर कूलर उठाकर अपने पक्ष के लोगों को पानी पिलाया। इस बीच कर्मचारी इधर-उधर बातों में ही मशगूल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मंच पर अच्छी कुर्सियां डलवाई गई थीं। सामने सोफे पड़े थे। बरातियों व जनातियों के बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। मंत्रियों के रहने तक सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनके जाते ही लोग भोजन करने पहुंचे तो अव्यवस्था शुरू हो गई। लोगों को जमीन पर बैठकर भोजन करना पड़ा, जबकि सैकड़ों कुर्सियां पास में ही ढेर के रूप में रखी रहीं।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर पानी के लिए भी मारामारी रही। एक स्थान पर तो दूल्हे राजा खुद ही वाटर कूलर उठाकर लोगों को पानी पिलाते देखे गए। भोजन के बाद मौके पर ही प्लेट, गिलास आदि डाल दिए जाने से भारी गंदगी हो गई। इससे जूठन के बीच ही लोगों को बैठकर भोजन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



आयोजन स्थल पर घूमते रहे छुट्टा पशु

गांव से लेकर हाईवे तक घूम रहे छुट्टा पशुओं का कार्यक्रम स्थल पर भी डेरा रहा। पशु कई बार पंडाल में घुस आए और जूठी पत्तलों के पास पड़ा भोजन खाने के साथ ही खाना खा रहे लोगों के पास तक जा पहुंचे। वेदी के पास भी पशु पहुंचते रहे। वर और वधू पक्ष के लोग ही पशुओं को भगाते देखे गए। कई बार पशु बच्चों और महिलाओं पर दौड़े, लेकिन लोगों ने पशुओं को किसी तरह से भगाया। यह हाल तब रहा, जब मौके पर पुलिस और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

--

लखनऊ के दूल्हे ने कराया कई घंटे तक इंतजार



लखनऊ के राजकिशोर के साथ पुवायां के मोहल्ला देवस्थान निवासी पल्लवी की शादी तय हुई। सामूहिक विवाह समारोह में विवाह होना था। दिन में साढ़े तीन बजे तक राजकिशोर बरात लेकर पुवायां नहीं पहुंचे। कई बार कॉल करने के बाद भी वर पक्ष के लोग सही जवाब नहीं दे रहे थे। काफी इंतजार के बाद परेशान होकर नगर पालिकाकर्मी उपहार का सामान नगर पालिका कार्यालय उठा ले गए। देर शाम राजकिशोर के पुवायां पहुंचने पर पालिका कार्यालय में ही विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं।


--

सीन दो : जूठी पत्तलों के पास जमीन में बैठकर खाना खाते वर-वधू के परिजन। संवाद

सीन दो : जूठी पत्तलों के पास जमीन में बैठकर खाना खाते वर-वधू के परिजन। संवाद

सीन दो : जूठी पत्तलों के पास जमीन में बैठकर खाना खाते वर-वधू के परिजन। संवाद

सीन दो : जूठी पत्तलों के पास जमीन में बैठकर खाना खाते वर-वधू के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed