फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Following assurances from Kanungo, Mauni Baba ended his hunger strike.

Shahjahanpur News: कानूनगो के आश्वासन पर मौनी बाबा ने खत्म किया अनशन

Thu, 25 Dec 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Following assurances from Kanungo, Mauni Baba ended his hunger strike.
बंडा। आश्रम के नाम दान की गई जमीन को शिष्य द्वारा अपने और अपनी पत्नी के नाम दर्ज कराने से नाराज मौनी बाबा रामनाथ ने कानूनगो के आश्वासन पर 28 घंटे बाद बुधवार को अनशन खत्म कर दिया। उनके शिष्यों सहित ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नितिन पटेल ने उन्हें चाय और जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

गांव कढे़र चौरा निवासी मौनी बाबा ने ढका घनश्याम गांव में अपनी खेती की कुछ जमीन गांव के सार सत्यगुरु आश्रम के नाम दान कर दी थी और वह स्वयं कढेरचौरा गांव के मंदिर पर पुजारी के रूप में रहने लगे। इसी दौरान जिला पीलीभीत के रहने वाला एक शिष्य ढका घनश्याम के आश्रम पर रहने लगा। इसी दौरान उसने दान की गई जमीन का आधा भाग फर्जी अभिलेखों से अपने और पत्नी के नाम करा लिया। इसी के विरोध में मौनी बाबा ने मंगलवार को सुबह नौ बजे से ढका घनश्याम आश्रम के पास अनशन शुरू किया था।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय कानूनगो महेंद्र पाल सिंह लेखपाल ललित को साथ लेकर आश्रम पहुंचे और बाबा को आश्वस्त किया कि इस मामले में न्यायालय में वाद दायर करके उनकी दान की गई जमीन आश्रम को जल्द वापस कराई जाएगी। इसके बाद बाबा अनशन खत्म करने के लिए राजी हो गए। इस मौके पर विपिन पटेल, अजमेर सिंह, इंद्रजीत, रवी वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, चमन प्रकाश आदि शिष्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed