फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog will persist, westerly wind will increase cold

Shahjahanpur News: कोहरा रहेगा बरकरार, पछुआ हवा बढ़ाएगी सर्दी

Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fog will persist, westerly wind will increase cold
शाहजहांपुर में घने कोहरे से दिन में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण बुधवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोहरा और घना होगा। पछुआ हवा सर्दी और बढ़ाएगी। तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को दृश्यता काफी कम रही। वहीं दो घंटे 47 मिनट के लिए धूप निकली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को सर्दी बढ़ने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। कोहरा और घना होगा।
विज्ञापन


रक्तचाप के मरीज रखें ध्यान
राजकीय मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा ने बताया कि सर्दी बढ़ने से सबसे अधिक रक्तचाप के मरीजों पर असर होता है। इस मौसम में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज का खतरा रहता है। रक्तचाप के मरीजों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी में जरूरत होने पर ही शरीर ढककर घर से बाहर निकलें। समय पर दवाओं का सेवन करें। कोई दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed