{"_id":"693b03027354580cd1089bf0","slug":"fog-prevailed-in-the-morning-visibility-reduced-to-ten-meters-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160083-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुबह छाया रहा कोहरा, दस मीटर रह गई दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुबह छाया रहा कोहरा, दस मीटर रह गई दृश्यता
Thu, 11 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। गलन और सर्द हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर रह गई। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर में धूप निकली, लेकिन गलन कम नहीं हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक शुक्रवार को भी कोहरा रहने के साथ गलन बढ़ने के आसार हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तरी व पछुआ हवा चलने से गलन का असर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 17 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से घना कोहरा छाए रहने के साथ गलन बढ़ने की संभावना है।