{"_id":"6484c469a45ef0e8250a4e84","slug":"flyover-will-be-built-in-the-city-will-get-rid-of-jam-shahjahanpur-news-c-4-1-178749-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहर में बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहर में बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात
Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी और उप्र सेतु निगम को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पुल गर्रा फाटक से केरूगंज होते हुए जेल रोड तक फ्लाईओवर बनेगा। इससे जाम से निजात मिलेगी।
गर्रा फाटक से केरूगंज और केरूगंज से जेल रोड तक दिनभर जाम की स्थिति रहती है। फ्लाईओवर गर्रा फाटक से शुरू होगा। इसके बाद केरूगंज होते हुए जेल रोड तक आएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि कि शहर में आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से निजात के लिए फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग एवं उप्र सेतु निगम के अधिकारियों से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर उनके सामने प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना पर कार्रवाई रफ्तार पकड़ेगी। जितिन प्रसाद शहर में अन्य महानगरों की भांति उपरिगामी सेतु के निर्माण को लेकर गंभीर हैं। फ्लाईओवर के निर्माण से जनता को आवागमन में जहां सुविधा होगी, वहीं उसका कीमती समय एवं वाहनों में लगने वाले ईंधन की बचत होगी। सेतु निगम के डीपीएम वीके मौर्य ने बताया कि अभी उनके पास कोई निर्देश नहीं आया है। डीपीआर से संबंधित निर्देश आने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।