फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fly ash thrown on canal track, warning of action

Shahjahanpur News: नहर पटरी पर डाली फ्लाई ऐश, कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 07 Oct 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fly ash thrown on canal track, warning of action
नहर किनारे राख डालने की शि‍कायत पर जांच करती शारदा नहर विभाग की टीम। संवाद
मकसूदापुर/बंडा। बजाज एनर्जी के पॉवर प्लांट की राख (फ्लाई ऐश) मानकों के विपरीत नहर पटरी पर डाल दी गई। जल और वायु प्रदूषण की शिकायत जब अफसरों तक पहुंची तो आनन-फानन नहर विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंच गई। टीम ने प्लांट के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए राख को जल्द हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव मकसूदापुर के प्रधान सतनाम सिंह और सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक रामसरन सिंह ने इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि नहर किनारे राख डंप करने से सीलिंग का पानी नहीं निकल रहा। धान की फसल में पानी भरा है। इस कारण धान की कटाई में समस्या आ रही है। राख भरे डंपर निकलने से नहर की पटरी में गहरे गड्ढे हो गए हैं। राख उड़कर खेतों में जा रही है, जिससे खेत खराब हो रहे हैं। वाहन चालकों की आंखों में राख जाने से उन्हें भी परेशानी होती है। डीएम के आदेश पर नहर विभाग के जिलेदार देवेंद्र सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने पॉवर प्लांट के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी जाहिर की। इस पर पॉवर प्लांट के एचआर हेड हरीश सिंह ने कहा कि वेंडर से बात कर राख को जल्द हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed