फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flour mill operator died of electric shock while connecting wires

Shahjahanpur News: तार जोड़ते समय आटा चक्की संचालक की करंट से मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Flour mill operator died of electric shock while connecting wires
कुलदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा यूसुफपुर निवासी कुलदीप कुमार (46 वर्ष) की बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि लाइनमैन ने बिजली बंद करने के विपरीत तुरंत आपूर्ति शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुलदीप ने घर के बाहर आटा चक्की लगा रखी है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके मकान की बिजली बंद हो गई। उन्होंने लाइनमैन को सूचना दी। कुलदीप के परिवार के अतुल कुमार ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने काम अधिक होने की बात कहकर खुद ही तार सही करने के लिए कहा। उसने बिजली भी बंद कर दी।
विज्ञापन

जैसे ही कुलदीप ने छज्जे पर खड़े होकर ट्रांसफॉर्मर से तार सही करने का प्रयास किया। तभी बिजली आने से करंट लग गया। छोटे भाई नन्हे लल्ला ने बताया कि परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप आठ भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई प्रवेश की पत्नी गांव की प्रधान है। कुलदीप अपने पीछे बेटी रितु, बेटा तान्या व ऋषभ और पत्नी निशा को छोड़ गए हैं। जेई विवेक कुमार ने बताया कि शटडाउन किसने किया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed