फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Floodwaters reach the Jalalabad-Shamshabad State Highway.

Shahjahanpur News: जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर आया बाढ़ का पानी

Tue, 04 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters reach the Jalalabad-Shamshabad State Highway.
मीरानपुर कटरा में बारिश के बाद जलभराव से निकलते लोग। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा नदी के खतरे के निशान के करीब पहुंचने से जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास सोमवार को पानी सड़क पर आ गया। हाईवे पर वाहन पानी से होकर गुजर रहे हैं। करीब एक किमी तक पानी हाईवे पर चल रहा है। गंगा खतरे के निशान से मात्र 15 सेमी नीचे रह गई है। तटवर्ती गांवों के आसपास पानी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भैंसार बांध ढाईघाट पर सोमवार को गंगा खतरे के निशान से 15 सेमी नीचे रह गई। सुबह आठ बजे नरौरा बैराज से एक लाख 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वर्तमान में भैंसार तटबंध पर 143.500 मीटर गेज जलस्तर है, जबकि खतरे का निशान 143.500 मीटर गेज है।
विज्ञापन

रविवार को नरौरा बैराज से छोड़ा गया एक लाख 72 हजार क्यूसेक पानी सोमवार को भैंसार बांध से पास हो रहा है। इसकी वजह से रविवार की अपेक्षा सोमवार को 10 सेमी जलस्तर बढ़ गया है। पानी तटवर्ती गांवों के आसपास पहुंच गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर पशुओं को लेकर पहुंचने लगे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। 24 घंटे बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए मुनादी कराई जा रही है। आश्रय स्थलों और पशु स्थलों की व्यवस्था की जा रही है।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
--
दिन में उमस ने किया परेशान, शाम को हुई बारिश
शाहजहांपुर। दिन में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया लेकिन उमस ने राहत नहीं दी। मंगलवार सुबह तक फिर बारिश होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को आठ मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान समान रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा है। दक्षिणी हवा चल रही है और आर्द्रता 85 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे देर शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक बारिश के आसार बन रहे हैं। संवाद

--
एक घंटा झमाझम बारिश से कटरा में जलभराव

मीरानपुर कटरा। एक घंटा हुई बारिश से जलभराव हो गया। जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित हो गया। दूसरी ओर प्रमुख बाजार में हुए जलभराव से व्यापारियों का निकलना दूभर हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना मोहल्ला इस्लामनगर, रामनगर कालोनी, झंडापीर, मुगललान, आतिशबाजान में लोगों को करना पड़ी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि पंपिंग इंजन से नाले के पानी को निकलवाया गया। संवाद
--

मीरानपुर कटरा में बारिश के बाद जलभराव से निकलते लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में बारिश के बाद जलभराव से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed