फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FLC of EVMs will be held under tight security from December 1st

Shahjahanpur News: कड़ी सुरक्षा में एक दिसंबर से होगी ईवीएम की एफएलसी

Wed, 29 Nov 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
FLC of EVMs will be held under tight security from December 1st
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य चुनाव-2024 के मद्देनजर ईवीएम की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य एक से 20 दिसंबर तक डीएम कंपाउंड स्थित वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लोकसभा सामान्य चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक दिसंबर से डीएम कंपाउंड स्थित वेयर हाउस में ईवीएम की एफएलसी की जाएगी। यह 20 दिसंबर तक चलेगी। कुल 3970 बैलेटिंग यूनिट, 3350 कंट्रोल यूनिट, 3598 वीवीपैट की एफएलसी की जाएगी।
विज्ञापन

इनकी जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कारर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के 16 इंजीनियर लगाए गए हैं। एफएलसी के लिए 56 ईवीएम मास्टर ट्रेनर लगाए लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए एसडीएम न्यायिक पुवायां ज्ञानेंद्र नाथ को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। परिसर में घुसने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग की जाएगी। एफएलसी के लिए बैरिकेडिंग कार्य किया जा रहा है। इस दौरान राजनैतिक दलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एफएलसी पूरी होने के बाद 10 प्रतिशत ईवीएम को रोककर चुनाव के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed