फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five-year-old girl dies after being hit by a car in Banda

Shahjahanpur News: बंडा में कार की टक्कर लगने से पांच साल की बच्ची की मौत

Mon, 22 Sep 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl dies after being hit by a car in Banda
अ​लिया के शव को देख बेसुध हो गए परिजन। संवाद
बंडा (शाहजहांपुर)। खानका गौटिया गांव के रहने वाले सलीमुद्दीन की पांच साल की बच्ची आलिया सोमवार सुबह कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सलीमुददीन मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। सोमवार की सुबह उनकी बेटी आलिया दुकान से अपने लिए सामान लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार आई कार की टक्कर लगने से बच्ची उछलकर काफी दूर जा गिरी। इससे उसे काफी गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिजन बच्ची को लेकर बंडा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार किया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकज कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बच्ची को जब परिजन लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साजमा बेटी के शव को देख बिलख पड़ी। साथ में आईं महिलाओं ने उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सात भाई-बहनों में आलिया सबसे छोटी थी। बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
--
छुट्टा पशु के हमले में घायल किसान ने दम तोड़ा
खुटार। छुट्टा पशु के हमले में घायल हुए खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी प्रगतिशील किसान 59 वर्षीय मुनेंद्र सिंह की मौत हो गई।
मुनेंद्र सिंह को दस अगस्त को एक छुट्टा पशु ने हमलाकर घायल कर दिया था। गंभीर घायल मुनेंद्र सिंह का स्थानीय स्तर पर इलाज होने के बाद लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ के निजी अस्पताल में लाभ होने के बाद तीन दिन पहले डॉक्टर ने उनको घर भेज दिया, लेकिन रविवार की सुबह मुनेंद्र सिंह की हालत फिर बिगड़ गई।
परिजन उन्हें इलाज के लिए फिर से लखनऊ ले गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान मुनेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। मुनेंद्र सिंह की मौत से पत्नी राजेश कुमारी और चार पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। संवाद
--

राज मिस्त्री की सीढ़ियों से गिरकर मौत
खुटार। काम करते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग राज मिस्त्री की मौत हो गई।
खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी 75 वर्षीय रामकुमार राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार को वह मोहल्ला पूर्वी गढ़ी के एक घर में काम करने गए थे। काम करते समय घर में जीने पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरे। गंभीर घायल होने पर भवन निर्माण कराने वाले ने रामकुमार के परिजनों को सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन रामकुमार को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रामकुमार की मौत से पत्नी शांति देवी, पुत्र अशोक कुमार और रमाकांत का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की सूचना नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
बाइक चालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कांट। करीब एक माह पूर्व बाइक की टक्कर से लाड़पुर गांव के गंगासरन के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर बाइक चालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गंगासरन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गत 27 अगस्त की शाम कांट से घर लौटते वक्त पेपर मिल के पास लघुशंका के लिए रुके। बाद में बाइक पर बैठकर उसे स्टार्ट करने लगे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा से आ रहे बाइक चालक आयुष कश्यप और साथ बैठे दो अन्य लोगों की लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर लग गई।

इस हादसे में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहोश हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इस मामले में थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गंगासरन की तहरीर पर आयुष कश्यप और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद

अलिया के शव को देख बेसुध हो गए परिजन। संवाद

अलिया के शव को देख बेसुध हो गए परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed