फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five robbers caught with cash in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरों को नकदी समेत दबोचा

Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five robbers caught with cash in police encounter
शाहजहांपुर। एसओजी व थाना खुदागंज की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से नकदी, लूट में प्रयुक्त बाइक, अवैध असलहे भी बरामद किया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा निवासी लालाराम से 18 जून को तीन बाइक सवार बदमाशों ने 26,300 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू की। एसपी ने पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया। शनिवार रात मुखबिर ने देवहा नदी के आगे बने देवस्थान के पास पांच संदिग्ध लोगों की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20,700 रुपये, घटना में इस्तेमाल बाइक, लूट पीड़ित का आधार कार्ड, अवैध असलाह और बरेली के थाना कैंट से चोरी बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में निगोही के विक्रमपुर चकौरा निवासी सुमित, गांव महोलिया निवासी हर्ष उर्फ दीपू सिंह, कुका महमूदपुर निवासी अजय सिंह, थाना सदर बाजार की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी नदीम व मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने बताया कि सुमित के गांव निवासी लालाराम खुदागंज निवासी रामकुमार चौहान के रुपयों का लेनदेन का काम देखते हैं। सुमित ने रामकुमार से 15 हजार रुपये लालाराम के माध्यम से लिए थे। उसी समय हर्षदीप के साथ मिलकर लालाराम को लूटने की योजना बनाई थी। हर्ष व सुमित के कहने पर अजय सिंह ने आरिफ व नदीम को बुला लिया था। हर्ष व सुमित ने लालाराम के गांव से निकलते ही फोन से तीनों को सूचना दी। तीनों आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छापे में पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी
एसओजी व पुलिस ने पांचों लुटेरों से असलाह देने वालों के बारे में पूछताछ की। फिर अभियुक्तों ने निगोही के बरीलाल निवासी संजीव के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि निगोही पुलिस ने पड़ताल के बाद एसओजी के साथ दबिश दी। दबिश में संजीव अपने घर में अवैध रूप से शस्त्र बनाते पकड़ा गया। संजीव ने कुबूल किया कि खुदागंज क्षेत्र में पकड़े गए लुटेरों को उसने ही तमंचे बेचे थे। संजीव के मुताबिक उसका रिश्ते का चाचा तमंचे बनाने का काम करता था। चाचा की मौत होने पर संजीव खुद ही तमंचा बनाकर पांच हजार रुपये में बिक्री करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed