{"_id":"699377c7781c5932730b2eed","slug":"five-people-were-beaten-and-injured-due-to-an-argument-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165748-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कहासुनी की रंजिश में पांच लोगों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कहासुनी की रंजिश में पांच लोगों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
कलान। रुकनपुर गांव में रविवार को सुबह कहासुनी की रंजिश में कुछ लाेगों ने अमित कुमार को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें बचाने आए परिवार के रंजीत, सचिन ओर वीरेश को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास करने पर गांव के दुकानदार सनी गुप्ता को भी आरोपियों ने डंडा मारकर घायल कर दिया।
अमित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी पुत्री की शादी के दौरान गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को दूसरे पक्ष के लोग उनसे रंजिश मानने लगे। रविवार को आरोपियों ने कलान में रह रहे अपने परिजनों को भी बुला लिया और उन पर लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से हमला कर दिया।
उन्हें पिटता देख परिवार के लोग बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। दुकान के सामने झगड़ा होते देख सनी ने विवाद शांत कराना चाहा तो आरोपी दुकानदार भी हमलावर हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का पीएचसी पर मेडिकल और उपचार कराया। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद