{"_id":"58d16c904f1c1be5431a3ba7","slug":"five-people-injured-in-vans-truck-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोग घायल
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद रोड पर सोमवार देर रात पिपरौला के पास वैन और ट्रक की
आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
ये सभी पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बरेली और लखनऊ रेफर किया गया है।
अल्हागंज के मोहल्ला पीरगंज निवासी 20 वर्षीय विकास वाजपेयी अपनी वैन से मोहल्ला
ब्रहमन्नान निवासी 22 वर्षीय धीरेंद्र कुमार पुत्र ज्ञानचंद्र, 20 वर्षीय अतुल गुप्ता पुत्र
रामनिवास, 21 वर्षीय आकाश पुत्र वीरेंद्र, 18 वर्षीय सौरभ पुत्र सर्वेश को लेकर सोमवार रात पूर्णागिरी जाने के लिए निकले थे। रात लगभग11 बजे वैन कांट क्षेत्र में पिपरौला के पास पहुंची, तभी सामने से ट्रक से भिड़ गई। हादसे में वैन ड्राइवर समेत उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से तुरंत ही जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में अतुल को लखनऊ रेफर कर
दिया गया, जबकि अन्य घायलों को बरेली रेफर किया गया है। घायल विकास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।