Shahjahanpur Accident: पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच की मौत; शवों के पास बिलख रही थी मासूम आराध्या
शाहजहांपुर के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर परिवार समेत दिल्ली में रहकर एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। शादी में शामिल होने ही यहां आया था। हादसे में उसकी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हरदोई-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक साल की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर (30), पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (पांच), बेटा अभि (तीन), साली जूली (35), उसकी बेटी आराध्या (एक साल) के साथ हरदोई के थाना शाहबाद के दलेलनगर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जूली तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सिउरा की रहने वाली थी।
संबंधित खबर- Shahjahanpur Accident : वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, एक साल की बच्ची घायल
तड़के करीब 4:30 बजे हुआ हादसा
शादी समारोह के बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर सभी घर की ओर चल दिए थे। करीब 4:30 बजे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के पास हाईवे पर बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि व जूली की मौके पर मौत हो गई थी। सभी के सिर पर गंभीर चोटें आई है।
लाशों को देख सहम गए ग्रामीण
मासूम आराध्या मामूली रूप से जख्मी हो गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हाईवे पर पड़ी लाशों को देख सन्न रह गए। थोड़ी देर बाद आराध्या के रोने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना से दो परिवारों में कोहराम मच गया।ये भी पढ़ें- संतान न होने पर बहू से दरिंदगी: ससुर ने बंधक बनाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटे का करा दिया दूसरा निकाह
रघुवीर परिवार समेत दिल्ली में रहकर एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। शादी में शामिल होने ही यहां आया था। हादसे में उसकी पूरी दुनिया खत्म हो गई। घर में मां-बाप और भाई हैं। उनको गहरा सदमा लगा है। वहीं जूली की मासूम बेटी अपनी मां की गोद के लिए बिलख रही है।