फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five hundred Satyagrahis of Ramjanmabhoomi movement honored

रामजन्मभूमि आंदोलन के पांच सौ सत्याग्रहियों को किया सम्मानित

Mon, 19 Sep 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम धाम पर आयोजित श्री राम जन्मभूमि सत्याग्रही सम्मान समारोह में पांच सौ लोगों को सम्मानित किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराना मेरी जिम्मेदारी होगी। इन्हें मिला सम्मान पंडित राजाराम मिश्रा, आनंद प्रकाश मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, सूर्यप्रकाश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, अंशुल गुप्ता, देवेश द्विवेदी, विनोद अग्रवाल, प्रणव शर्मा, विनय कुमार चड्ढा, विनोद कुमार सक्सेना, राजनारायण, रामचंद्र राणा, मथुरा प्रसाद गुप्ता, रघुनंदन गुप्ता, प्रते नारायण पांडे, विमल पांडे, विनोद सर्राफ, अरुण कुमार पांडे, गिरजा शंकर, राजीव शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्ता, अरुण मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, फूलचंद्र, अरविंद कुमार द्विवेदी, रामानंद द्विवेदी, जगत बंधु रघुवंशी, आशीष त्रिपाठी, नरेश अग्रवाल, सुचित सेठ, नंदन मिश्रा, प्रदीप कपूर, हरिशंकर पांडे, अवधेश सक्सेना, संतोष सिंह, उमेश चंद्र अग्निहोत्री, अमोघ चंद्र दीक्षित, संत किशोर त्रिपाठी आदि।

विज्ञापन
Five hundred Satyagrahis of Ramjanmabhoomi movement honored

विस्तार

शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम धाम पर आयोजित श्री राम जन्मभूमि सत्याग्रही सम्मान समारोह में पांच सौ लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या पीठ के पीठाधीश्वर एवं पूर्व भाजपा सांसद राम विलास वेदांती रहे।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने बताया कि रामजन्मभूमि आंदोलन के सत्याग्रहियों या उनके परिजनों को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है। सबसे पहले मुख्य अतिथि रामविलास वेदांती का स्वागत किया गया। वेदांती ने कहा कि ब्राह्मण समाज को शाहजहांपुर में भव्य परशुराम धाम स्थापित करना चाहिए। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराना मेरी जिम्मेदारी होगी। कहा कि ऐसा ही सम्मान समारोह दिल्ली में भी आयोजित किया जाना चाहिए। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजाराम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक और महामंत्री हरिशरण वाजपेयी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अवधेश दीक्षित, विनोद अवस्थी, सुमित चतुर्वेदी, आलोक मिश्रा, निर्विकल्प द्विवेदी, युवा जिलाध्यक्ष मनुज दीक्षित, प्रशांत वाजपेयी, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री व खुशी वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
पंडित राजाराम मिश्रा, आनंद प्रकाश मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, सूर्यप्रकाश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, अंशुल गुप्ता, देवेश द्विवेदी, विनोद अग्रवाल, प्रणव शर्मा, विनय कुमार चड्ढा, विनोद कुमार सक्सेना, राजनारायण, रामचंद्र राणा, मथुरा प्रसाद गुप्ता, रघुनंदन गुप्ता, प्रते नारायण पांडे, विमल पांडे, विनोद सर्राफ, अरुण कुमार पांडे, गिरजा शंकर, राजीव शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्ता, अरुण मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, फूलचंद्र, अरविंद कुमार द्विवेदी, रामानंद द्विवेदी, जगत बंधु रघुवंशी, आशीष त्रिपाठी, नरेश अग्रवाल, सुचित सेठ, नंदन मिश्रा, प्रदीप कपूर, हरिशंकर पांडे, अवधेश सक्सेना, संतोष सिंह, उमेश चंद्र अग्निहोत्री, अमोघ चंद्र दीक्षित, संत किशोर त्रिपाठी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विरोधी कार्य में लिप्त मदरसे बंद होने चाहिए : वेदांती
कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए रामविलास वेदांती ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए रामविलास वेदांती ने कहा कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की। वेदांती ने कहा कि राम मंदिर की तरह ही ज्ञानवापी और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि का निर्णय आएगा। मदरसों के सर्वे के प्रश्न पर रामविलास वेदांती ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त मदरसों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार का सर्वे का निर्णय उचित है। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed