फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five-hour mega block, trains passed by giving caution

Shahjahanpur News: पांच घंटे का मेगा ब्लाॅक, कॉशन देकर गुजारीं ट्रेनें

Sat, 17 Aug 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Five-hour mega block, trains passed by giving caution
मीरानपुर कटरा। पांच घंटे का मेगा ब्लाॅक लेकर शुक्रवार को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर लूप लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण बृजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:35 से अपराह्न 4:35 तक पॉवर एवं ट्रैफिक मेगा ब्लाॅक रहा। इस दौरान ट्रेनों को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कॉशन देकर निकाला गया। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग की निरस्त छह ट्रेनों समेत पांच ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाने से रेलवे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। लूप लाइन के लिए स्लीपर डालने के बाद जेसीबी मशीन से पत्थर डाले गए और मशीन से पत्थरों की पैकिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान चंदौसी एवं तिलहर से रेलवे के 30 मजदूरों ने लाइनों के पिंडोल लगाए। लूप लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक लाइनों को डाला गया। रेलवे के सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक अर्चित निगम भी कटरा रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ में लूप लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed