{"_id":"5a301c1f4f1c1bb34a8b5c7d","slug":"five-acres-of-pasture-land-is-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह की पांच एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह की पांच एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल को मंगलवार को पैमाइश के बाद जुतवा दिया गया। एसडीएम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
गांवसभा फत्तेपुर के मजरा खितौआ में श्रेणी पांच चारागाह की भूमि है। चारागाह की पांच एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था और इस पर फसल उगा रहे थे। रंजीत कुमार नाम से एडीएम को शिकायती पत्र देकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई थी। एडीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कराने और जमीन को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि रंजीत कुमार के छद्म नाम से शिकायत की गई है, लेकिन शिकायत में लगाए गए अवैध कब्जे के आरोप पूरी तरह से सही हैं।
जांच के बाद मंगलवार को एसडीएम मोइनुल इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत, नायब तहसीलदार सौरभ यादव, कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग की टीम से चारागाह की जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद सरकारी भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि जमीन पर फिर से कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।