फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fisheries inspector accused of taking bribe sent to judicial custody

Shahjahanpur News: रिश्वत लेने के आरोपी मत्स्य निरीक्षक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Thu, 20 Nov 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fisheries inspector accused of taking bribe sent to judicial custody
विकास भवन ​स्थित मत्स्य कार्यालय में खाली पड़ी हुईं कुर्सियां। संवाद
शाहजहांपुर। रिश्वत लेने के आरोपी मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) टीम ने बृहस्पतिवार को बरेली में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को मत्स्य कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक नदारद रहे।
विज्ञापन

ददरौल ब्लॉक के रोशननगर के रहने वाले निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मुकेश कश्यप ने अपनी बहुउद्देशीय मत्स्य जीवी सहकारी समिति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मत्स्य विभाग में आवेदन किया था। मुकेश ने बताया कि निरीक्षक संजीव कुमार से पंजीकरण कराने के लिए 80 हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन

मुकेश ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान में कर दी। बुधवार दोपहर को संजीव को पहली किश्त के तौर पर 20 हजार रुपये लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। टीम आरोपी को सीधे तिलहर थाने ले गई। वहां पूछताछ करने के बाद बरेली ले गई और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार को कोर्ट में पेश किया। उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मत्स्य कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा
बृहस्पतिवार को मत्स्य कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा कार्यालय में कोई मौजूद नहीं रहा। कार्रवाई से विभाग के लोग सहमे हुए हैं। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य पूरन लाल ने बताया कि वह कृषि विज्ञान केंद्र में हो रही गोष्ठी में शामिल होने गए थे। अन्य स्टाफ काम में लगा हुआ है। मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार के कृत्य के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed