{"_id":"690a5d6f913f42a360067969","slug":"fish-and-aquatic-life-die-due-to-toxic-chemicals-being-dumped-in-the-bahgul-river-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-156864-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहगुल नदी में जहरीला रसायन डालने से मछलियां और जलीय जीव मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहगुल नदी में जहरीला रसायन डालने से मछलियां और जलीय जीव मरे
विज्ञापन
जैतीपुर। बहगुल नदी में सोमवार की रात जहरीला रसायन डालने से हजारों मछलियां और अन्य जलीय जीव मर गए। मंगलवार को सुबह नदी के किनारे कई लोग मृत मछलियों को थैलों और बोरों में भरकर ले गए।
करीब पंद्रह दिन पहले भी नदी में तमाम मृत मछलियां उतराती हुई किनारों पर मिलीं थीं। इस घटना से पूरन लाल मिश्र, जगतपाल, राधेश्याम, मदनलाल, रविन्द्र गुप्ता आदि जीव प्रेमियों में काफी रोष है। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बहगुल नदी में मछली पालन कराया था। उस दौरान बहगुल पुल से तमाम लोग मछलियों को दाना खिलाते थे और मछली पकड़ने की कोई हिम्मत नहीं करता था।
थाना प्रभारी गौरव त्यागी को आशंका है कि नदी में जहरीला रसायन फतेहगंज पूर्वी के आसपास डाला गया है क्योंकि मृत मछलियां उधर से बहती हुई आईं हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद