फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First maiden call, then married woman hanging in the neck

पहले मायके फोन किया, फिर गले में फंदा लगाकर लटक गई विवाहिता

Thu, 13 Aug 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
First maiden call, then married woman hanging in the neck
शाहजहांपुर। गृह क्लेश से तंग आकर एक विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले उसने मायके फोन किया था। फोन पर बच्चों को संभाल लेने की बात कही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी शनि राठौर और सरोज (30) की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इससे वह मानसिक तनाव में रहती थी। वह कई बार आत्महत्या कर लेने की बात कह चुकी थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ था। इसके बाद शनि अपने भाइयों के साथ अपनी दुकान पर चला गया। शाम करीब पांच बजे शनि की मां दूध लेने चली गई। पिता कैंसर रोगी होने से अपने कमरे थे। इसी दौरान सरोज ने अपने मायके में मां को फोन करके कहा- मेरे बाद मेरे बच्चों को पाल लेना। इतना कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद शनि की मां दूध लेकर लौटीं तो सरोज को आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिला कमरे के अंदर गईं। कमरे का नजारा देखकर वह सन्न रह गई। सरोज गले में फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। मगर तब तक सरोज दम तोड़ चुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामले में मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed