फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First hit by car, then assaulted women when they protested

Shahjahanpur News: पहले कार में टक्कर मारी, विरोध किया तो महिलाओं से मारपीट

Tue, 26 Sep 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
First hit by car, then assaulted women when they protested
थाना प्रभारी बोले - दोनों पक्षों का हो गया समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। नगर में एक बाइक पर सवार दो लोगों ने पहले कार में टक्कर मार दी। कार में बैठी महिलाओं ने विरोध किया तो बाइक सवारों ने दो महिलाओं को पकड़कर थप्पड़ मारे। महिलाओं ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी तो दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। कई घंटे तक पंचायत के बाद समझौता करा दिया गया।
नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कार से अपनी भाभी के साथ खुटार रोड पर जा रही थी। इस दौरान बस स्टैंड के पास नगर के ही एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो बाइक सवारों ने उन्हें और उनकी भाभी को थप्पड़ मारे। इसके बाद बाइक सवारों ने कार का शीशा भी तोड़ डाला। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बाइक सवार महिलाओं को देख लेने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed